जांजगीर चंपा

देवरी पिकनिक स्पॉट में डूबने से लॉ के छात्र की मौत

दोस्तों के साथ गया था युवक, हसदेव नदी के तेज बहाव में बहा

जांजगीर-चाम्पा – पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में हसदेव नदी में नहाते समय डूब जाने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव मिल गया है। युवक बिलासपुर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। पंतोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि देवरी पिकनिक स्पॉट में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि देवरी पिकनिक स्पॉट में पानी काफी गहरा है। इसके बावजूद यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए किसी प्रकार की निगरानी नहीं की जाती।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव का 23 वर्षीय सप्रज्ञ पांडेय पिता राकेश पांडेय अपने 7 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने देवरी पिकनिक स्पॉट गया था। वहां हसदेव नदी में सप्रज्ञ नहाने के लिए उतरा और पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके एक दोस्त ने नदी में छलांग लगाकर उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। वह जब तक सप्रज्ञ को निकाला, उसकी सांसें थम चुकी थीं। घबराए दोस्तों ने घटना की जानकारी संप्रज्ञ के परिजनों को दी। फिर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मृतक परिजन सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button