श्रीमती कमलेश जांगड़े

खरौद में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में शामिल हुईं सांसद कमलेश जांगड़े

( संवाददाता रॉकी साहू ) खरौद में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा बल्कि समाजसेवा की भावना को भी उजागर करता दिखा शिविर में शामिल होकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उपस्थित रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है जिससे न केवल किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी परिचायक है उन्होंने आयोजन समिति और सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना का प्रसार होता है।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी, और भारी संख्या में स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पुण्य अवसर पर उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया रक्तदान शिविर में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया शिविर का आयोजन के दौरान चिकित्सा टीम की भी पूरी व्यवस्था की गई थी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और पौष्टिक आहार भी प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button