सामाजिक

राजिम जयंती पर युवा साहू समाज ने रायपुर से राजिम तक निकाली भव्य बाइक रैली

राकी साहू रायपुर .7 जनवरी को भक्तिन माता राजिम जी की जयंती के अवसर पर जयंती के एकदिन पूर्व छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम बार विशाल बाईक रैली निकाली गई जिसमे सैकड़ो की संख्या में समाज से पदाधिकारी मौजूद रहे वही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज द्वारा 07 जनवरी को भक्तिन माता राजिम जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया धर्मनगरी राजिम में प्रतिवर्ष साहू समाज के साथ अन्य समाज के लोग भी राजिम माता की जयंती मनाने बड़ी संख्या में पहुँचे इस बार छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ द्वारा पहली बार राजिम माता की जयंती पर विशाल बाईक रैली निकाली गई जो राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका चौक से प्रारंभ होकर राजिम में जाकर सम्पन्न हुई, इस बाईक रैली को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह और अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू ने झंडा दिखाकर राजिम के लिए रवाना किया। रायपुर से लेकर राजिम तक अलग-अलग स्थानों पर बाईक रैली पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के द्वारा भक्तिन माता राजिम जयंती के अवसर पर पहली बार विशाल बाईक रैली निकाली गई जिसमें साहू समाज के युवाओं का उत्साह देखने लायक था और इस बाईक रैली में पूरे प्रदेश से समाज के सैंकड़ो युवा शामिल हुए। इस बाईक रैली का इंदिरा गाँधी वार्ड साहू संघ कामत साहू के द्वारा,सिद्धार्थ चौक मे ऋषि साहू,डुमरतराई में भाई पार्षद प्रतिनिधि भाई ऋषि बारले के द्वारा,अभनपुर में सागर साहू ,उमेश साहू साहू के द्वारा सोनेसिली ,आलेखूँटा मुकेश साहू एवं ग्राम पंचायत साहू संघ द्वारा, नयापारा में गिरू साहू व नगर साहू संघ द्वारा राजिम मे राजू साहू ,अनुशासन साहू, महेंद्र साहू समेत अन्य स्थानों पर बाइक रैली का आतिशबाजी,पुष्पवर्षा कर माला पहना कर स्वागत किया माता राजिम के जीवन को आत्मसात करने के उद्देश्य से साहू समाज के युवा इस बाईक रैली में शामिल हुए और राजिम पहुंचकर हम सभी ने माता राजिम के दर्शन कर उनकी आरती उतारकर पुजा-अर्चना कर समाज,प्रदेश और देश के उत्तरोत्तर प्रगति एवं सुख-समृद्धि की कामना की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button