लवन

सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त भवन का किया गया लोकार्पण

राकी साहू .लवन नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद पारस ताम्रकार थे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पारस ताम्रकार ने कहा कि मां सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल से पढ़कर बच्चे आज डॉक्टर इंजीनियर एवं बड़े-बड़े सरकारी पोस्ट पर कार्यरत हैं आप सभी भी मन लगाकर पढ़ें और हमेशा माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें यह अतिरिक्त कक्ष भवन होने से अब बच्चों को बैठने एवं पढ़ाई करने में कठिनाई नहीं आएगी आप सभी स्कूली बच्चों को मेरा बधाई इस अवसर पर श्रीमती कमला मानिकपुरी ,विशिष्ट अतिथि दौलत राम वर्मा ,प्रचार्य कमलेश वर्मा, रूपेश साहू, यामिनी साहू,कमलेश रजक ,गेंद राम सेन दिलीप बंदे,सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button