देश

बुलंदशहर में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण में शामिल हुए पीएम

बुलन्दशहर- देश के यसशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार (25 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे. पीएम ने इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद पीएम ने जनसभा को भी संबोधित किया. इससे पहले मंच पर स्थानीय नेताओं ने उन्हें भगवान राम की मूर्ति भेंट की. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदी पटेल का स्वागत किया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें रेल, सड़क, तेल व गैस और शहरी विकास एवं आवास जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हैं.

उन्होंने भाषण के दौरान अपने उद्बोधन में कहा, “साथियों अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का काम संपूर्ण हुआ और अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नईं ऊंचाई देने का समय है. पूरे राष्ट्र को एक साथ मिलकर काम करना होगा ।हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है. हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और लक्ष्य बड़ा हो तो उसके लिए हर साधन जुटाना होता है. सबको मिलकर प्रयास करना होता है. विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है. इसके लिए हमें खेत खलिहान से लेकर ज्ञान, विज्ञान, उद्योग और उद्यम तक, हर शक्ति को जगाना है. आज का ये आयोजन इसी दिशा में एक और कदम है.” उन्होंने यहां कई विकास की घोषणाएं की और देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए कहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button