
रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व संसद सत्र के दौरान संसद भवन एक भावनात्मक क्षण का साक्षी बना। छत्तीसगढ़ से जांजगीर चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राखी बाँधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती जांगड़े ने प्रधानमंत्री को भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक इस पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए भारतीय परंपराओं की गरिमा को प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो प्रेम, एकता और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देता है।
यह दृश्य न केवल एक राजनीतिक मंच पर मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है, बल्कि भारतीय संस्कृति में निहित आपसी सम्मान, स्नेह और भाईचारे की भावना को भी उजागर करता है।



