
( रॉकी साहू )भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा से जिलाध्यक्ष आनंद यादव नें अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी लवन के पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यादव को जिला महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं नें उन्हें इस नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी विदित हो कि विजय यादव शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित भाव के साथ सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं वही उनके संगठन सेवा के भाव को देखकर वरिष्ठजनों ने आम सहमति से उनको जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं विजय यादव ने भी अपने जिलामहामंत्री नियुक्त होने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को भी बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी देती है
पार्टी ने मुझे पहले युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व के बाद मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी ab जिले में महामंत्री की भूमिका सौपी है मैं उन्हें विश्वास दिलाता हुँ कि पूरी ईमानदारी लगन और निस्वार्थ भाव से सदैव पार्टी की सेवा करता रहूंगा मुझे दिए गए दायित्व के लिए मैं सदैव पार्टी का ऋणी रहूंगा आप सभी कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से ही मैं यहाँ तक पहुँचा हुँ भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करता हुँ एवं संगठन के संचालन में उन सब के व्यापक सहयोग की अपेक्षा करता हुँ
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, केबिनेट मंत्री टंक्रम वर्मा , अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा.सनम जांगड़े, जिलाध्यक्ष आनंद यादव सहित समस्त शुभचिंतको एवं देवतुल्य कार्यकर्त्ता साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है वही उनके नियुक्ति पर उनके इष्ट मित्रों एवं लवन मंडल के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।


