वनमंडल कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल

बलौदाबाजार वनमण्डल के कर्मचारियों ने सोनाखान रेंजर सुनीत साहू को हटाने की मांग को लेकर आज अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे, संभागध्यक्ष आहफ़ज खान, और जिलाध्यक्ष मनबोधन टंडन के नेतृत्व में आमसभा के बाद कर्मचारियों ने रैली निकालकर वनमंडल कार्यालय का घेराव किया।
रेंजर पर कार्यालय में गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और जेल भेजने जैसी गंभीर आरोप लगे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक रेंजर को नहीं हटाया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। प्रांताध्यक्ष अजीत दुबे ने कहा कि गाली-गलौज किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के वनकर्मी आंदोलन में शामिल होंगे। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि रेंजर का स्थानांतरण तो हो चुका है, पर अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। कर्मचारी हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रखने पर अड़े हुए हैं।