
सिविल जज परीक्षा चयन : – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने साक्षात्कार के आखिरी दिन गुरुवार को सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश) के 48 पदों की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है।
प्राप्त अंकों के आधार पर 152 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। 48 पदों के लिए जून में परीक्षा ली गई थी। परीक्षा परिणाम अगस्त महीने में जारी किए गए थे।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से सिविल जज परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 48 पदों के लिए हुई इस परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. टॉप 10 की लिस्ट में 9 लड़कियां शामिल हैं. ईशानी अवधिया ने इस परीक्षा में टॉप किया है. जबकि दूसरे नंबर पर अर्पित गुप्ता और तीसरे नंबर पर मानसी बिष्ट हैं.
टॉप 10 लिस्ट में 9 लड़कियां :-
48 पदों के लिए 152 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार का लिए चयन हुआ था. देखिए टॉपर्स की लिस्ट, जिसमें टॉप 10 लिस्ट में 9 लड़कियां शामिल हैं-
1- ईशानी अवधिया
2- अर्पित गुप्ता
3- मानसी बिष्ट
4- मुस्कान शर्मा
5- पारुल साई
6- हिमांशी सराफ
7- मिनी ठाकुर
8- रिद्धी बुरड़
9- श्रुति साहू
10- रिया चक्रवर्ती

