लवन

लाहोद विधुत वितरण केंद्र में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन

( संवाददाता रॉकी साहू लवन ) छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में मनाए जा रहे ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव (वर्ष 2025-2026)’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सी एस पी डी सी एल द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 03 फरवरी को लाहोद विधुत वितरण केंद्र में रजत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया
सी.एस. पावर कंपनीज द्वारा 30 जनवरी से 06 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत लाहोद के विधुत वितरण केंद्र कार्यालय में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्षों की यात्रा का जश्न मनाना और सेवा संस्कृति और समृद्धि के संकल्प को दोहराना साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान करना एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी विधुत योजनाओं की जानकारी उपभोक्ताओ तक पहुंचना है इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घना राम पटेल जनपद सदस्य, किशोर साहू सरपंच लाहोद,सतीश डहरिया सरपंच गिंदोला,संजय कुर्रे सरपंच डोटोपार,प्रदीप बंजारे सरपंच चिरपोटा,भारत भूषण साहू, राजेंद्र साहू,महेंद्र डहरिया , रामविलास साहू,मुकेश साहू, भारत पटेल, नकुल साहू, गौतम साहू, हरनारायण वर्मा, मनीष साहू, संजय साहू, रामकुमार सेन, संतराम पैकरा,बिजली विभाग से स्वाति साहू जे ई लाहोद,नंदकुमार सोनवानी जे ई लवन, राजेंद्र टी डी, संतोष लहरे टी डी लाहोद, छबि राम साहू, कामता पटेल, बनवारी बार्वे, मोती राम,विजय, रंजीत, भागीरती, गोरे,शिवा, माहेश्वर सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button