
राकी साहू लवन .मुख्य चिकित्साधिकारी बलौदाबाजार डॉ.एम. पी.महिश्वर के निर्देश पर खंड चिकित्साधिकारी डॉ.अभिजीत बैनर्जी व जिला अन्धत्व नियन्त्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ.राजेश अवस्थी के मार् दर्शन मे नेत्र सहायक अधिकारी ओमप्रकाश यादव सामु.स्वा.केंद्र लवन के द्वारा शा.पूर्व.मा.शाला ग्राम सीरियाडीह मे 185 बच्चों का नेत्र जाँच कर , जरुरत मन्द बच्चो को नि शुल्क आई ड्राप वितरण किया। इस दौरान दृष्टिदोष पाय गये स्कूली बच्चों को निशुल्क चस्मा प्रदान किया गया साथ हि नेत्र रोग सम्बन्धी जानकारी भी दी गई, नेत्र सहायक अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि वर्तमान समय में नेत्र से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही है इसका प्रमुख कारण अत्यधिक मोबाइल चलाना, टीवी देखना ,कंप्यूटर चलाना जैसे कई प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक समान हैं जिससे उत्पन्न होने वाले रेडिएशन हमारे नेत्रों पर गहरा प्रभाव डालते हैं इसके बचाव भी बच्चों एवं शिक्षकों को बताया गया।इस अवसर पर गोपालश्याम साहू,प्रचार्य हरिराम साहू, स्कूल के छात्र -छात्राएं एवं ग्राम वासी उपस्थिति रहे .




