देश

17 साल के ग्रेंड मास्टर ने तोड़ा 40 साल का रिकार्ड, केंडिडेट चेस टूर्नामेंट जीता

खेल के इतिहास में भारत के 17 वर्षीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कमाल कर दिया है जहां पर कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर विश्व चैंपियन को चुनौती देने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है। विजेता गुकेश ने चेन्नई के युवा खिलाड़ी गैरी कास्परोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें, गुकेश इस टूर्नामेंट में कुल 14 में से 9 अंक हासिल करने में सफल रहे है।

विजेता खिलाड़ी डी गुकेश ने रूसी चैंपियन गैरी कास्परोव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है जब गैरी भी युवा खिलाड़ी थे वे 22 साल के थे। उस दौरान के टूर्नामेंट में उन्होंने अपने हमवतन अनातोली कारपोव को चुनौती देने के लिए क्वालीफाई किया था। गुकेश ने जीत के बाद कहा, ‘बहुत खुशी हो रही है। मैं उस रोमांचक गेम (फैबियो कारुआना और इयान नेपोमनियाचची के बीच) को देख रहा था, फिर मैं अपने सहयोगी के साथ टहलने गया, मुझे लगता है कि इससे मदद मिली।’

गुकेश यह टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय
गुकेश यह टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 2014 में यह टूर्नामेंट जीता था। तब वे 45 साल के थे।

गुकेश को टूर्नामेंट में 14 में से 9 अंक मिले
गुकेश ने टूर्नामेंट में 14 में से 9 अंक हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। उन्होंने टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में अमेरिका के हिकारू नाकामुरा के खिलाफ ड्रॉ खेला। इससे उनके अंक 8.5 से बढ़ कर 9 हो गए। वहीं उन्होंने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराकर अपने पॉइंट 8.5 कर लिए थे। अलीरेजा को हराने के साथ ही गुकेश ने टूर्नामेंट में नेपोमनियाच्ची, नाकामुरा और अमेरिका के फैबियानो कारूआना से हाफ अंक की बढ़त ले ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button