

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर कांग्रेसी राजनेता हैं, जो तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने हैं। उनके शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमानों के साथ देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे विदित हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन ने 293 सीटें पाकर बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए ने बैठक में नरेंद्र मोदी को ही अपना नेता चुना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एनडीए के सभी दलों के बीच मंत्रिमंडल को लेकर बैठक हुई। इस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री मोदी अपने कैबिनेट मंत्रियों को गृहमंत्रालय, रक्षामंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वित्त मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों के मंत्रालय का बटवारा करेंगे



