रायपुर

महंगी शराब बेचने वाले के ऊपर आबकारी विभाग का एक्शन 57 कर्मचारियों को किया नौकरी से बर्खास्त

रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शराब की दुकानों पर अधिक दामों पर शराब बेचने वाले कुल 57 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों पर सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम में शराब बेचने के आरोप थे। रायपुर कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम ने अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई इसके बाद हड़कंप मच गया है।

रायपुर जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि सरकारी शराब दुकानों में ग्राहकों से निर्धारित मूल्य से ज़्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। इसके बाद कलेक्टर ने जांच दल बनाकर दुकानों में छापेमारी के निर्देश दिए। टीम ने खुद ग्राहक बनकर शराब खरीदी और पाया कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले जा रहे हैं।आबकारी विभाग ने शराब दुकानों पर अधिक दाम वसूली की शिकायतों को रोकने के लिए राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 14405 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति शराब की दुकानों पर अधिक दाम वसूली की शिकायत कर सकता है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

इसके अलावा लोग जिला आबकारी विभाग में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आबकारी विभाग को लगातार शराब दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिक दाम वसूली पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त करने के भी निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button