बलौदाबाजार

बलौदाबाजार आरसेटी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

बलौदाबाजार, 9 जुलाई 2026
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बलौदाबाजार द्वारा जिले की बेरोजगार युवतियों को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से 35 दिवसीय “जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ  गुरुवार को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं आरसेटी निदेशक  शिव कुमार कंवर ने किया । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पोशाक वितरण किया।उन्होंने कहा कि कौशल ही आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरे समर्पण, अनुशासन एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया तथा अर्जित कौशल का उपयोग कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की 30 युवतियाँ भाग ले रही हैं। 35 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण मंं प्रतिभागियों को ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र से संबंधित आधुनिक तकनीकों, व्यावहारिक कौशल, ग्राहक व्यवहार, उद्यमिता विकास तथा स्वरोजगार स्थापना संबंधी आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाएंगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागी स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकेंगी।
इस अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी विक्टर कोशरिया,  अमीश यादव,  अरुण कुमार, जिला संसाधन केंद्र के फैकल्टी  सुशील कुमार पाठक एवं  पन्ना कन्नौजे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button