
( रॉकी साहू लवन )सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लवन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति परिसर में सहकारिता सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागीय झंडा रोहण के साथ किया गया।ध्वजारोहण के साथ सहकार का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और समिति के पदाधिकारियों ने सहकारिता का ध्वज फहराकर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सहकारिता के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधिकृत अधिकारी दुर्गेश बाजपेई ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता मंत्रालय ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान की है। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण खाद-बीज और भंडारण की सुविधा सुलभ हुई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है।इस दौरान मंत्रालय के 5 वर्ष सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद से अब तक की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई इस अवसर पर प्राधिकृत अधिकारी दुर्गेश बाजपेयी, समिति प्रबंधक सोमदत्त यदु,कर्मचारी का नाम राजेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार साहू, बिंदेश्वरी श्रीवास, ईश्वर साहू, रवींद्र साहू, दीपक यादव, नरेंद्र साहू, कृषक अभिनेष रजक, पाहरू नारंगे, रामलाल, श्यामलाल, मोहन, सोहन उपस्थित रहे


