लवन

लवन सहकारी समिति में ही बनेंगे लाइसेंस और प्रमाण पत्र परिवहन केंद्र व चॉइस सेंटर का हुआ शुभारंम

( रॉकी साहू )लवन स्थानीय सहकारी समिति लवन में विकास और जन-सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है समिति परिसर में परिवहन सुविधा केंद्र एवं चॉइस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब लवन सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन और सरकारी दस्तावेजों के लिए जिला मुख्यालय या अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

गणमान्य अतिथियों ने दी बधाई
केंद्र का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बाजपेयी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरभ बघेल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से महाविद्यालय के प्राचार्य एस.के. भट्ट और पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य हरिशंकर जोशी भी विशेष रूप से शामिल हुए।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी ऑनलाइन सेवाएं
उद्घाटन के दौरान समिति अध्यक्ष दुर्गेश बाजपेयी ने कहा कि समिति का उद्देश्य किसानों और आम नागरिकों को तकनीकी रूप से जोड़ना है। चॉइस सेंटर के माध्यम से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार अपडेट और बैंकिंग सेवाएं सुलभ होंगी, वहीं परिवहन केंद्र से परिवहन विभाग से जुड़े कार्य स्थानीय स्तर पर ही पूरे हो सकेंगे।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, पार्षद प्रकाश ताम्रकार, गोलू धिवर , मनोज पांडेय, बाबूराम वर्मा, गेंदराम सेन, पुनूराम बंजारे, पंकज कुमार अग्रवाल और पिंटू सेन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति प्रबंधक सोमदत्त यदु, राजेश वर्मा, महेश कुर्रे, बिंदेश्वरी श्रीवास, रविंद्र नाथ साहू और दीपक यादव का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button