
जांजगीर चाँपा .महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है. पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी. भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि को बहुत खास माना गया है.
आज देश भर में बड़ी धूमधाम से शिवरात्री पर्व भक्तों द्वारा मनाया जाता रहा है , इस बीच ग्राम पीथमपुर में वर्षों पुरानी शिव मंदिर बाबा कालेश्वर नाथ प्रांगण में भी श्रद्धालुओं का तांता देखा गया रात्रि मध्य बेला से ही काफी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से जलाभिषेक के लिए पहुंचे हुए हैं
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शंकर की मूर्ति या शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराकर लोटे से जल चढ़ाया जाता है. फिर चंदन का तिलक लगाकर, बेलपत्र, भांग, धतूरा, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र चढ़ाना चाहिए. किसी भी विशेष पूजा पर भगवान के आगे कुछ दक्षिणा जरूर चढ़ाना चाहिए. शिवरात्रि के दिन सुबह से लेकर पूरी रात तक दीपक जलाने से शिव और पार्वती की कृपा प्रप्त होती है. माना जाता है कि इस दिन पुजा-पाठ करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है साथ ही, अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिलता है ।
संवाददाता लोकनाथ साहू / मनमोहन


