लाहोद

नगरीय समस्याओं के निराकरण हेतु हरिशंकर सेन बनाए गए मंत्री प्रतिनिधि

लाहोद।छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री कार्यालय द्वारा हरिशंकर सेन को बलौदाबाजार नगर पालिका परिषद की बैठकों में भाग लेने एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए मंत्री प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।
मंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इससे पूर्व यह दायित्व नीलम सोनी के पास था। वर्तमान में उनके नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन पद पर नियुक्त होने के पश्चात उनके स्थान पर हरिशंकर सेन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार अब नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार की नियमित बैठकों, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के समाधान से संबंधित विषयों में मंत्री प्रतिनिधि के रूप में हरिशंकर सेन अपनी सहभागिता निभाएंगे। साथ ही बैठक संबंधी सूचनाएं माननीय मंत्री के साथ-साथ नियुक्त प्रतिनिधि को भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस नियुक्ति से क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है तथा उम्मीद जताई जा रही है कि नगर विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को और अधिक गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button