लवन अंचल को मिली नई 108 एम्बुलेंस की सौगात स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार

लवन .लवन अंचल के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि करते हुए एक नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस प्रदान की गई है शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इस एम्बुलेंस को सेवा के लिए रवाना किया
विदित हो की क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए इस नई एम्बुलेंस की मांग लंबे समय से की जा रही थी पूर्व में केवल एक एम्बुलेंस होने के कारण कार्यभार अधिक था जिससे गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। अब दो एम्बुलेंस होने से मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा जिससे मृत्यु दर में कमी आने की उम्मीद है नई एम्बुलेंस के आगमन पर पार्षद मृत्युंजय पांडे ने तिलक लगाकर और पूजा-अर्चना कर वाहन का स्वागत किया इसके पश्चात नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष शिवमंगल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार साहू और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. हेमू बंजारे, पार्षद भारत भूषण साहू, विधायक प्रतिनिधि अजय ताम्रकार, पंकज अग्रवाल, राधेश्याम रात्रे, योगेश साहू और गेंद लाल सेन स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्टोर इंचार्ज रोशन मानिकपुरी, स्टाफ नर्स सुचिता लकड़ा, एम. जॉन, सुमन थवाईत, जोध प्रकाश जायसवाल, अंतूराम कैवर्त्य और एम.आर. शांडिल्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे

