
लवन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरदा में आज एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान ग्राम बरदा निवासी नीरज वर्मा के रूप में हुई है, जिनके पिता का नाम महेंद्र वर्मा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
आत्महत्या का कारण अज्ञात
नीरज ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है
पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।



