
लवन,नगर के अहिल्दा रोड स्थित वार्ड क्रमांक 01 में आज एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वार्ड में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र साहू (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है उनके पिता का नाम साहेबलाल साहू है और वे लवन के वार्ड क्र. 01, अहिल्दा रोड के निवासी थे।घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
युवक ने फांसी जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




