
लवन, विज्ञान के क्षेत्र में अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए लवन क्षेत्र के होनहार छात्र गगनदास मानिकपुरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है गगनदास का चयन भारत सरकार की अत्यंत प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम जापान के लिए हुआ है इस खबर के बाद से ही पूरे बलौदाबाजार जिले सहित लवन क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है
विदित हो कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग डी एस टी द्वारा संचालित किया जाता है इसका मुख्य उद्देश्य देश के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान और तकनीक के आधुनिक अनुभवों से जोड़ना है इस कार्यक्रम के तहत चयनित होकर गगनदास अब जापान में वहां की उन्नत तकनीक और वैज्ञानिक नवाचारों को करीब से देखेंगे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लवन से अपनी आधारभूत शिक्षा प्राप्त करने वाले गगनदास वर्तमान में कक्षा 11वीं के छात्र हैं उनकी इस सफलता पर स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि गगनदास शुरू से ही विज्ञान के प्रयोगों और नवाचार में रुचि रखते थे। उनकी मेहनत और लगन ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुँचाया है गगनदास की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर उनके माता-पिता और परिजनों और गुरुजनो मे खुशी का माहौल है वही स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इसे पूरे लवन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूल से निकलकर जापान तक का सफर तय करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा


