रायपुर टॉकीज में साहू समाज के युवाओं ने देखी ‘भक्त माता कर्मा’ फिल्म, समाज के लोगों से सपरिवार देखने की अपील

डोमार साहू ( गिधपुरी) – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के अध्यक्ष मनीष साहू के नेतृत्व में आज युवा साथियों और पदाधिकारियों ने राज टॉकीज पहुंचकर “भक्त माता कर्मा” हिंदी फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद सभी का मन भाव-विभोर हो उठा। देखने के बाद मनीष साहू ने कहा कि यह फिल्म इस घोर कलयुग में सच्ची श्रद्धा और भक्ति की शक्ति को दिखाती है। फिल्म से यह गहरा संदेश मिलता है कि यदि पूरे मन से याद किया जाए, तो भगवान स्वयं भक्त के पास चले आते हैं। हर परिवार के लिए प्रेरणा स्रोत यह फिल्म लगभग 1000 वर्ष पूर्व की तेली समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा जी की अद्भुत जीवन गाथा पर आधारित है। मनीष साहू और समाज के पदाधिकारियों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म हर परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
समाज से फिल्म देखने की अपील
युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष साहू ने समाज के सभी लोगों से अपील की है: सपरिवार फिल्म देखें: अपने बच्चों और परिवार के साथ राज टॉकीज जाकर इस फिल्म को अवश्य देखें।इतिहास को जानें: माता कर्मा के जीवन और उनकी भक्ति की शक्ति को अनुभव करें। दूसरों को प्रेरित करें: समाज के हर वर्ग तक इस फिल्म को पहुँचाने में मदद करें। इस अवसर पर रायपुर संभाग और साहू समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष साहू, देवदत्त साहू, महेश साहू, मोंटी साहू, आर्यन साहू, नोमश साहू, केशव साहू, हेमंत साहू, कमलेश साहू, अरुण कुमार साहू, लक्की साहू, राम साहू, कीर्ति साहू उपस्थित रहे।


