लवन में 15 दिसंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन

( रॉकी साहू लवन ) नगर पंचायत लवन में ‘राधे राधे महिला स्व सहायता समूह’ और समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में आगामी 15 दिसंबर से आठ दिवसीय विशाल संगीतमय ‘श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 22 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय एम्स लैंड पब्लिक स्कूल प्रांगण, वार्ड क्रमांक 05 में किया जाएगा। इस ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास के रूप में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पं. श्री मनोज तिवारी जी (साराडीह-डभरा, जिला-सक्ती वाले) अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया है।
कलश यात्रा से होगी शुरुआत आयोजन का शुभारंभ 15 दिसंबर सोमवार को दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा और कथा महात्म्य के साथ होगा। इसके पश्चात प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय मंचन होगा।
16 दिसंबर: परीक्षित जन्म की कथा।
17 दिसंबर: ध्रुव और प्रहलाद चरित्र।
18 दिसंबर: वामन चरित्र और श्री कृष्ण जन्म का धूमधाम से उत्सव।
19 दिसंबर: बाल लीला और गोवर्धन पूजा।
20 दिसंबर: रूक्मणी विवाह का सजीव मंचन।
21 दिसंबर: सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई और कथा विश्राम।
22 दिसंबर: अंतिम दिन हवन, पूर्णाहुति और सहस्रधारा विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन होगा।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती सावित्री साहू-बबलू साहू, श्रीमती अनिता यादव-होरी यादव और श्रीमती निर्मला साहू-विजय साहू हैं। आयोजक ‘राधे राधे महिला स्व सहायता समूह’ और निवेदक समस्त नगरवासी एवं नगर पंचायत लवन ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इष्ट-मित्रों सहित पधारकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।









