गिधपुरी

भीषण गर्मी के बाद ग्राम भरूवाडीह और आसपास के क्षेत्रों में भारी आंधी-तूफान का कहर, भारी नुकसान

डोमार साहू ( गिधपुरी) ग्राम भरूवाडीह और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से जारी रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के बाद कल रात मौसम ने अचानक करवट बदली। कल रात तेज गर्जना और भारी बिजली चमकने के साथ अचानक भीषण आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के थपेड़ों से मुख्य मार्गों और बाजारों में दुकानों के बड़े-बड़े साइनबोर्ड उखड़कर दूर जा गिरे। चक्रवाती हवाओं का सबसे बुरा असर क्षेत्र के कच्चे मकानों पर पड़ा है। ग्रामीणों ने धूप और गर्मी से बचने के लिए अपने कच्चे मकानों पर जो त्रिपाल और शेड लगाए थे, वे हवा में तिनके की तरह उड़ गए।कल रात शुरू हुआ तबाही का यह दौर आज सुबह भी जारी रहा। सुबह हवा की दिशा बदलने और ठंडी तेज हवाओं के चलने के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सुरक्षा के लिहाज से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और कोई भी बाहर नहीं निकला। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। स्थानीय प्रशासन से प्रभावित ग्रामीणों के लिए मुआवजे और सहायता की मांग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button