गिधपुरी

ग्राम पंचायत सहाड़ा के लाडले और सीआरपीएफ आरक्षक मनोज कुमार धीवर के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक, क्षेत्रवासियों ने जताई अपूरणीय क्षति

डोमार साहू (गिधपुरी ) ग्राम पंचायत सहाड़ा के मूल निवासी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में देश की सेवा कर रहे आरक्षक मनोज कुमार धीवर का मंगलवार को सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। इस हृदय विदारक समाचार के मिलते ही पूरे सहाड़ा क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। देश की अग्रिम पंक्ति में तैनात रहकर मां भारती की सेवा करने वाले एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक का इस तरह असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

आरक्षक मनोज कुमार धीवर न केवल एक अनुशासित और जांबाज सैनिक थे, बल्कि अपने मिलनसार और सेवाभावी स्वभाव के कारण वे स्थानीय युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे। उनके आकस्मिक अवसान पर ग्राम पंचायत सहाड़ा के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों और समस्त क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मनोज कुमार धीवर ने हमेशा अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया। उनका असमय जाना हमारे पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम इस दुख की घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।”

समस्त क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।
विनीत
समस्त ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि
ग्राम पंचायत सहाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button