गिधपुरी

सारा गांव-कुनाल नाला जलमग्न यातायात बुरी तरह प्रभावित,

डोमार साहू ( गिधपुरी)
सिलयारी मार्ग से डाइवर्ट किया गया क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण रविवार दोपहर 2:00 बजे सारागांव स्थित कुनाल नाला पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। नाले का पानी सड़क के काफी ऊपर से बह रहा था, जिससे मार्ग पर आवा गमन बेहद खतरनाक और बाधित हो गया है। वर्तमान में जल स्तर इतना अधिक है कि केवल बड़े वाहन जैसे ट्रक ही किसी तरह नाला पार कर पा रहे हैं। मोटर साइकिल, कार और अन्य छोटे वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद हो गया है। याता यात ठप होने से राह गीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सिलयारी मार्ग का लिया जा रहा सहारा

यातायात प्रभावित होने के कारण लोग वैकल्पिक मार्ग की तलाश में भटक रहे हैं। परेशान यात्री अब सिलयारी होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से छोटे वाहनों और आम जनता से अपील की है कि वे कुनाल नाला पार करने का जोखिम न उठाएं और सिलयारी मार्ग का ही उपयोग करें। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जल स्तर कम होने तक यात्रियों को इस मार्ग पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button