
निःशुल्क प्रशिक्षण पाकर युवा देश की रक्षा में जुटे
डोमार साहू ( गिधपुरी)फिटनेस एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में निशुल्क सेवा प्रदान करने वाली पलारी क्षेत्र की संस्था पीटीएस ग्रुप आज ग्रामीण युवाओं के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है। इस समूह से प्रशिक्षण प्राप्त कर अनेक युवाओं ने विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षाएं उत्तीर्ण कर भारतीय सेना, अग्निवीर, पुलिस, वन विभाग एवं सीआरपीएफ जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयन पाकर देश और राज्य की सेवा में अपना योगदान सुनिश्चित किया है। पीटीएस ग्रुप की यह सफलता केवल कुछ युवाओं की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। समूह के मार्गदर्शन और नियमित फिटनेस प्रशिक्षण से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित हुई है। इस ग्रुप के संचालक ने बताया कि वे विगत वर्षों से निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुधारने, समाज और देश की सेवा करने यह कार्य कर रहे हैं।
चयनित युवाओं में प्रमुख नाम
जयश्री वर्मा (उप निरीक्षक), किशन कोसरिया (भारतीय सेना), योगेश कुमार (भारतीय सेना), नरसिंह साहू (अग्निवीर), धर्मेंद्र पटेल (वन विभाग), विजयप्रकाश वर्मा (छत्तीसगढ़ पुलिस), द्वारिका प्रसाद (छत्तीसगढ़ पुलिस), धर्मेंद्र जंघेल (सीएफ), मनहरण यादव (सीएफ), योगेश साहू (सीआरपीएफ), डिगेश्वर वर्मा (छत्तीसगढ़ पुलिस), नरोत्तम साहू (छत्तीसगढ़ पुलिस), उत्तम मानिकपुरी (पीटीआई, शिक्षा विभाग) शामिल हैं। इन चयनित छात्रों ने पीटीएस ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर निशुल्क फिटनेस एवं शारीरिक प्रशिक्षण देना एक अनुकरणीय पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
इच्छुक युवा निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने समूह का बने हिस्सा
वहीं पीटीएस समूह ने क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरक संदेश दिया। समूह ने कहा कि जो भी युवा अग्निवीर, सैनिक, पुलिस, वनरक्षक एवं अन्य शारीरिक दक्षता आधारित परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, वे पीटीएस ग्रुप से संपर्क कर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
इन सभी युवाओं की इस उपलब्धि पर महेंद्र साहू, नोडल अधिकारी आई.एल. साहू, छत्तीसगढ़ मिल्खा सिंह सरजू साहू, राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन गुलज़ारीलाल, पीटीआई सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, संजय कुमार, परमानंद साहू, बीरेंद्र साहू, डेविड साहू, डागेश्वर साहू, धनेश्वर साहू, रामगोपाल यादव, भारत धीवर, प्रदीप केरकेट्टा, नरेंद्र साहू, धरम वर्मा, तारण मानिकपुरी, लीलाधर साहू, हिमांशु वर्मा, उमेश यदु, चित्ररेखा साहू, भूनेश्वरी पटेल, ठाकुर राम विश्वकर्मा, तोलाराम साहू, हेमलाल वर्मा, मनोज साहू, मनीराम साहू, रामखिलावन साहू, संतोष पटेल, रवि यादव और खेमन साहू एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रशिक्षकों एवं समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। पीटीएस ग्रुप का यह प्रयास न केवल युवाओं के भविष्य को संवार रहा है, बल्कि पलारी को खेल, फिटनेस और अनुशासन के क्षेत्र में नई पहचान भी दिला रहा है।



