
भाजपा रोहासी मंडल अध्यक्ष विजय कोसले ने बजट को छत्तीसगढ़ के विकास का संकल्प बताते हुए कहा कि इस बजट में गांव, गरीब,किसान,मजदूर,युवा, महिलाओं के हितों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास सुशासन और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस बजट में रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे राज्यों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा मोदी की गारंटी को पूरा करने बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। 1.72 लाख करोड़ का विशालकाय बजट छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा, इसके अलावा प्रदेश में स्वास्थ्य गत ढांचों को मजबूत बनाने 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रावधान कर उच्च शिक्षा विस्तार के तहत महाविद्यालय, किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण, भूमिहीन किसानों के लिए करोड़ो का प्रावधान कर सरकार ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। युवाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बजट बनाया गया है। श्री कोसले ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए बजट का थीम संकल्प रखा गया है। यह बजट संकल्प से सिद्ध को साकार करने वाला समावेशी बजट है।








