गिधपुरी

ग्राम भरूवाडीह में त्रिदिवसीय भजन कीर्तन व सत्संग समारोह का भव्य आयोजन

डोमार साहू ( गिधपुरी)। साध्वी भुवन ज्योति के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान की गंगा
ग्राम भरूवाडीह के पावन धरा पर आगामी 04/01/2026 से 06/01/2026 तीन दिवसीय भव्य भजन कीर्तन एवं सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता साध्वी भुवन ज्योति द्वारा शाम 4 बजे से 6 बजे तक अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगी।

साध्वी भुवन ज्योति द्वारा जीवन प्रबंधन, भक्ति मार्ग और सामाजिक समरसता पर विशेष व्याख्यान दिया जाएगा।
प्रतिदिन संध्या काल में स्थानीय एवं आमंत्रित मंडलियों द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ग्राम की माताएं और बहनें पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होंगी।
समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक समागम का लाभ उठाएं। सत्संग सुनने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button