बलौदाबाजार - कसडोल

विधायक संदीप साहू पलारी क्षेत्र में दशगात्र एवं विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए

राकी साहू. कसडोल विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक संदीप साहू मंगलवार को पलारी क्षेत्र के ग्राम सुन्दरावन में स्व.फिरतू राम चतुर्वेदी निवास में शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त प्रकट किए एवं ग्राम अछोली में स्व. पुनौतीन बाई यादव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर उनके छायाचित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की पश्चात ग्राम मुसुवाडीह में पलारी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सात दिवसीय आयोजित एनएस एस कैंप में शामिल होकर कॉलेज छात्राओं से मिले और उनसे हाल-चाल जाना एवं अपने कॉलेज जीवनी एवं विद्यार्थी जीवन के बारे में छात्रों को अवगत कराया एवं उपस्थित छात्राओं से कहा कि अपने युवा ऊर्जा का सदुपयोग करें एवं अभी से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करे और अपने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करें पश्चात पलारी में कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नगर वासियो से मुलाकात कर हाल-चाल जाना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button