बलौदाबाजार - कसडोल

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के लिए दावा आपत्ति 29 जनवरी तक

बलौदाबाजार, 23 जनवरी 2024
एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान के अंतर्गत मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र दानीडीपा एवं पकलाडीपा में मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त  2 पद  एवं आंगनबाड़ी केन्द्र हरदी,गनियारी, देवगांव एवं बाघमाड़ा में सहायिका के रिक्त 4 पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन किया जाकर अंतिम मूल्यांकन (प्राविधिक वरीयता सूची ) परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा सूची का प्रकाशन किया गया है। वरीयता सूची के संबंध में दावा आपत्ति हेतु 29 जनवरी 2024 तक व्यक्तिगत रूप से अपना दावा आपत्ति कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में प्रस्तुत कर सकते है। उक्त अवधि के पश्चात् आवेदन मान्य नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button