छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा,- कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार रहे

रायपुर : जिला कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से हम आश्चर्य चकित है। अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आने से छत्तीसगढ़ की जनता एवं कांग्रेस कार्यकताओं को आश्चर्य हुआ। लगभग सभी माध्यमों से सरकार की रिपीट होने की खबर पुख्ता थी, परिणाम से कार्यकर्ता पदाधिकारी हताश निराश कतई नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों को आव्हान करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव हेतु कमर कस कर तैयार रहना है। 2024 में देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, हम सब का लक्ष्य है कि कांग्रेस सर्वाधिक सीट जीतेगी और देश के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता बनेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल जी की न्याय यात्रा जो मणिपुर से 14 जनवरी को प्रारंभ हुई है और फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। यात्रा मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button