
रायपुर – आज माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी ने “मन की बात” कार्यक्रम के 109वें संस्करण में रेडियो की ताकत बताते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं रायगढ़ में संचालित आकाशवाणी केंद्रों से हर शाम प्रसारित होने वाले कार्यक्रम “हमर हाथी-हमर गोठ” के बारे में चर्चा की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता नियमित रूप से “हमर हाथी-हमर गोठ” कार्यक्रम को सुनकर छत्तीसगढ़ के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जंगली हाथियों के मूवमेंट के बारे में जानकर सावधानी बरतती है।
माननीय प्रधानमंत्री ने नारायणपुर के “वैद्यराज पद्मश्री हेमचंद मांझी जी” के सामाजिक कार्यों को सराहा।
उनकी आयुष चिकित्सा पद्धति से पिछले 5 दशकों से गरीब मरीज़ों की सेवा सराहनीय है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आयुर्वेद और हर्बल मेडिसिन के संरक्षण की दिशा में उनके किये गए कार्यों की प्रशंसा की।
इस बात से पता चलता है कि माननीय प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की जनता के हितों के लिए कितने संवेदनशील हैं।
