लाहोद

पनगाँव प्रीमियर लीग में आर सी पी रही विजेता

आर सी पी ने एजे आई कन को एक रन से हराया

लाहोद। पनगाँव के तत्वाधान में आयोजित पनगाँव प्रीमियर लीग फाइनल मैच आर सी पी एवं एजे आई कन के मध्य फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इस रोमांचक मैच में आर सी पी की टीम ने एजे आई कन को 1 रनों से पराजित कर दिया। इसके पूर्व एजे आई कन के कप्तान ने टास जीत कर टीम के लिए गेंद बाजी चुना। पहले बल्लेबाजी कर रहा आर सी पी ने 49 रनों का स्कोर खड़ा किया। 49रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एजे आई कन ने 48 रन ही बना सकी। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप जिलापंचायत सदस्य के उपाध्यक्ष पवन साहू पनगांव के सरपंच प्रतिनिधि रामलाल कुर्रे। धनंजय जायसवाल कन्हैया जायसवाल चोवाराम कुर्रे मोती ध्रुव भारद्वाज पटेल आयुष जायसवाल अधिक संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे खिलाड़ियों को संबंधित करते हुए पवन साहू ने कहा कि खेल के प्रति जज्बा और समर्पण ही खिलाड़ी को किसी भी विधा में पहचान दिलाता है। अनुशासित रखकर खेलना उसे और अधिक ऊंचाई प्रदान करता है। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पनगाँव में इस प्रीमियर लीग के माध्यम से पूरे गाँव के खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए विजेता, उपविजेता टीम को बधाई दिया। भारतीय जनता पार्टी लाहोद के मण्डल अध्यक्ष सरपंच प्रतिनिधि रामलाल कुर्रे ने कहा कि हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। हमें अपने प्रदर्शन को सतत जारी रखने और हार हमें अपनी कमी को दूर कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने प्रेरित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button