जांजगीर चंपा

सर्व आदिवासी समाज संगठन के तत्त्वाधान में वृक्ष रोपण एवम निशुल्क चिकित्सा का होगा आयोजन

जांजगीर – गत दिवस क़ो सर्व आदिवासी समाज संगठन जिला जांजगीर -चाम्पा के तत्वावधान मे 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस की स्मृति व उपलक्ष्य मे वृक्षारोपण एवं निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आदिवासी बाहुल्य ग्राम कंडरा विकासखण्ड बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा मे किया गया!स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम दोपहर 12बजे से शाम 4बजे तक चला.शिविर का लाभ ग्राम कंडरा सहित आसपास के रहवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया!इसी बीच समाज एवं अतिथियो द्वारा पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता तथा विश्व आदिवासी दिवस की स्मृति मे चिन्हित स्थान पर वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन एवं आदिवासी समाज के मार्गदर्शक डॉ. अनिल कुमार जगत थे!अध्यक्षता राष्ट्रीय गोंडवाना महासभा के महासचिव इंजिनियर तरुण नेताम ने किया!विशिष्ट अतिथि सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष संतोष नेताम, उमाशंकर खैरवार, रामनारायण बिंझवार, आर. के. बिंझवार, कामता प्रसाद मरावी, डॉ. ममता जगत, डॉ. एस. एल. खैरवार, ईश्वर सिंह केशर, डॉ. आर. एल. ठाकुर, रामु भैना, एस. आर. स्वादु, श्रीमती किरण नेताम जी थे!कार्यक्रम क़ो सफल बनाने मे परमेश्वर टेकाम, इंद्रकुमार कँवर, अगतराम बिंझवार, शिवअगत बिंझवार, रामेश्वर कंवर, भानुप्रकाश बिंझवार, मल्लू बिंझवार, लक्ष्मी बिंझवार, सुनील बिंझवार हीरासिंह कँवर छत्रपल सिंह कँवर, सुंदर लाल बिंझवार, मनहरण लाल पैकरा, सोहन बिंझवार, दिलीप सिंह कँवर, सिदार सिंह कँवर, बंधन सिंह नेटी सहित समाज के समस्त जनों का सराहनीय योगदान रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button