जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, जांजगीर की एक महिला ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। अपोलो अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत हो गई। मृत एक महिला कोरिया की और दूसरी जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है।

CMHO डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने की दोनों की मौत की पुष्टि की है।

CG Swine Flu Update बता दें कि बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ रहे हैं। अपोलो अस्पताल में बिलासपुर के संभाग के अन्य जिलों से आए मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से कोरिया और जांजगीर-चांपा की रहने वाली महिला मरीजों की मौत हो गई। वहीं 4 अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है। CMHO डॉ प्रभात श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। इलाजरत महिला मरीज बिलासपुर, GPM, जांजगीर और कोरिया के हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट पर है और लोगों से लगातार सतर्कता बरतने की अपील कर रही है।

क्या है स्वाइन फ्लू H1N1?

स्वाइन फ्लू H1N1 वायरस स्ट्रेन के कारण होता है, जो सुअरों में शुरू हुआ है। इसके लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, ठंड लगना, कमजोरी और शरीर में दर्द शामिल है। कुछ मामलों में बच्चों को सांस की तकलीफ, निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। यह अभी भी मौसमी फ्लू वायरस के रूप में फैलता है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को गंभीर संक्रमण का खतरा होता है। एक अत्यधिक संक्रामक मानव श्वसन संक्रमण है। इसके इलाज में आराम की सलाह दी जाती है। साथ ही, दर्द दूर करने वाली दवाइयां और तरल पदार्थ दिए जाते हैं।

संवाददाता _ लोकनाथ साहू / मनमोहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button