
लवन .ग्राम पंचायत बगबुड़ा में सतनामी समाज द्वारा दिनांक 22-02-24 से 27-02 24 तक पांच दिवसीय गुरु घासीदास बाबा जी के सतनाम सत ग्रंथ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिनांक 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर सतनाम सतग्रंथ का शुभारंभ किया जाएगा तथा 24 फरवरी को सतधरा एवं गंगा प्रवाह का कार्यक्रम होगा जिसमें समस्त संत समाज चौका भजन, मंगल भजन ,पंथी पार्टी ,टिकाकार , श्रोतागण को सादर आमंत्रित किया गया है जो कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु घासीदास बाबा जी का महिमा का गुणगान अपने गीत संगीत नृत्य एवं वक्तव्य से करेंगे जिसमें प्रत्येक टोली को 351/- रुपए की संत्वाना पुरस्कार से सम्मानित किया जावेगा सतनाम सत ग्रंथ के आयोजन में प्रमुख रूप से घनश्याम कठोत्रे , ज्योति प्रकाश कुर्रे,धन्नू खेलवार, राकेश कोसले ,पूरन सिंह ,अश्वनी कुर्रे ,विनोद गायकवाड ,अमरचंद मिरी, राजकुमार मिरी ,सेवक ,अशोक, दयालु ,बबलू खेलवार, बुद्धि लाल गायकवाड का विशेष सहयोग है







