बलौदाबाजार लवन

ताराशिव में चिंतन शिविर का हुआ आयोजन

राकी साहू लवन .भारत स्काउट एवं गाइड राज्य संघ छत्तीसगढ़ के राज्य सचिव कैलाश सोनी एवं जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवाँगन के निर्देशानुसार स्थानीय संघ बलौदा बाजार द्वारा स्काउट गाइड के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन को चिंतन दिवस के रूप में ग्राम ताराशिव के शित बाबा मंदिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात विकासखंड संघ के सचिव चूड़ामणि वर्मा जी द्वारा स्काउट एवं गाइड की वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्थानीय संघ के अध्यक्ष नरेश केसरवानी द्वारा बेडेन पावेल के जन्म तथा स्काउट गाइड्स की आवश्यकता एवं स्थापना के घटना की विस्तृत जानकारी उपस्थित स्काउट गाइड्स एवं स्काउट मास्टर गाइड केप्टन को दिया गया जिला सचिव नरेंद्र वर्मा द्वारा आज के परिवेश में हमारी दुनिया, हमारा समृद्ध भविष्य, पर्यावरण संरक्षण ,वैश्विक गरीबी एवं महिला जागरूकता के संदर्भ में विस्तार पूर्वक विचार प्रदान किया गया ।

उपस्थित स्काउट एवं गाइड द्वारा उक्त विषयों पर नुक्कड़ -नाटक, गीत ,नृत्य एवं निबंध लेखन का कार्य किया गया।उपस्थित विशेष अतिथियों में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वय आर. के. टंडन एवं के. के.साहू द्वारा भी स्काउट के फायदे एवं वर्तमान में इसकी आवश्यकता क्यों इस पर विस्तार से विचार व्यक्त किया गया ।प्रकृति के आनंद लेते हुए स्काउट गाइड्स स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन के द्वारा नौका विहार का आनंद लिया गया। भोजनोपरांत। मंदिर प्रांगण की साफ सफाई किया गया ।इस शिविर में स्काउट मास्टर पारथ वर्मा, मथुरा वर्मा, , अरविंद चौहान ,धनेश कुमार वर्मा, भागवत प्रसाद चंद्राकर, नरेंद्र साहू, चंद्रकांत वर्मा ,सुश्री भानु शर्मा , मनोज कुमार साहू, मनोज कुमार वर्मा,भागीरथ यदु शत्रुघ्न ध्रुव,गनपत पैकरा, जितेश कुमार बघेल का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। ग्रामीणों में कलीराम पटेल ,सेवक राम पटेल सरपंच, सहेत्तर पैकरा अध्यक्ष मंदिर प्रांगण, कालिंद्रा पटेल , जान सिंह, दशरथ, शत्रुघ्न पटेल ,धनऊ पैकरा, राम सप्ताह पटेल, चैनू पटेल, टीकाराम पटेल, पिरित राम पटेल इन सभी ग्रामीणों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ । शिविर में इन सभी के सहयोग सराहनी रहा। अंत में गंगा राम वर्मा द्वारा ग्रामीणों के प्रति बच्चों के पालकों के प्रति एवं सहयोग करने वालों प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस प्रकार हँसी-खुशी के साथ आज के चिंतन दिवस संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button