गिधौरी

केवट निषाद समाज द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

विनोद केसरवानी गिधौरी .केवट निषाद समाज अमोदी परिक्षेत्र द्वारा द्वितीय वर्ष भव्य रूप में
गुहा निषादराज जयंती,बिलासा स्मृति दिवस ,श्री राम जानकी शोभायात्रा ,कर्मचारी सहित विभिन्न क्षेत्र वर्ग के लोगों की प्रतिभा वान लोगो का सम्मान का सफल आयोजन ज्ञात हो की छ ग केवट निषाद समाज केंद्रीय समिति शिवरीनारायण अंतर्गत 9 जिले के 32 परिक्षेत्र आते है इसी में शिवरीनारायण परिक्षेत्र से अलग होकर अमोदी परिक्षेत्र बना है ।


विगत दो वर्ष से सामाजिक कार्यक्रम में विविध आयोजन बड़े स्तर में क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीराम कैवर्त के कुशल नेतृत्व में हो रहा है । जिसमें परिक्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी, पंचगणों व स्वजातीय सम्माननीय जनों का अपार सहयोग रहा।जहा एक मंच में विविध आयोजन से समाज को नई दशा दिशा देने, सामाजिक समस्याओं का विश्लेषण करते हुए पहल , सामाजिक प्रतिभाओं को निखारने व सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने का काम अमोदी परिक्षेत्र ने बड़े ही सुन्दर ढंग से की है ।


इस अवसर पर पूरे प्रदेश से केंद्र से अनेक परिक्षेत्र से समाजसेवी पहुंचे थे जिनका सम्मान श्रीफल, शाल व मोमेंटो भेंट कर किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनोहर लाल निषाद महासचिव प्रदेश संगठन, श्रीमती गायत्री कैवर्त उपाध्यक्ष प्रदेश संगठन, अशोक निषाद संगठन सचिव प्रदेश संगठन, रामेश्वर केवट अध्यक्ष केन्द्रीय समिति, सनत कुमार कैवर्त कोषाध्यक्ष केन्द्रीय समिति, रमेशचन्द्र निषाद महासचिव केन्द्रीय समिति,खोलबहरा कैवर्त सर्वराकार केंद्रीय समिति,बहरता राम संरक्षक केन्द्रीय समिति,धनेश कैवर्त उपाध्यक्ष केन्द्रीय समिति, रामविलास कैवर्त कार्य कारिणी,मन्नू माधव कैवर्त अध्यक्ष बारापाली, बंशीलाल केवट पूर्व अध्यक्ष शिवरीनारायण, राजकुमार केवट पूर्व सचिव बिलाईगढ़,अजय कुमार केवट प्रचार सचिव केन्द्रीय समिति, श्री दीपक मांझी सरपंच अमोदी, केशव प्रसाद साहू उपसरपंच अमोदी, विभिन्न परिक्षेत्र के पदाधिकारी, परिक्षेत्र के पदाधिकारी,पंचगण, स्वजातीय बंधुओं सहित सामाजिक जन समुदाय की अपार संख्या देखते ही बनती रही। अध्यक्ष मनीराम कैवर्त जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल प्रसाद कैवर्त प्रचार सचिव अमोदी परिक्षेत्र व महासचिव जिला बलौदाबाजार ने शानदार तरीके से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button