पलारी

पलारी के लवन शाखा नहर में मिली बच्चे की लाश, पुलिस जाँच में जुटी

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के पलारी के लवन शाखा नहर में सोमवार को एक छोटे बच्चे की लाश मिली है. इससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मौत की वजह पानी में डूबने से नहीं बल्कि हत्या हुई है ऐसी आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान 14 वर्ष के रूपेश कुमार पिता दिलीप कनोजे के रूप में हुई है. आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत हुई होगी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला पलारी थाना क्षेत्र का है.


बताया जा रहा है कि महामाया चौक वार्ड 4 पलारी निवासी मृतक कक्षा 8वीं का छात्र था. वह रविवार शाम करीब 4 बजे से गायब हो गया था. इस पर परिजनों ने गुम होने की सूचना पलारी थाने में दी थी. मामले की जांच के दौरान आज लवन शाखा मुख्य नहर में पुलिया से 200 मीटर दूर पलारी टीन कपाट शनि मंदिर के पास छात्र की लाश मिली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button