
राजधानी दिल्ली PM मोदी ने बुधवार को स्टार्टअप महाकुंभ 24 को संबोधित किया. इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. ये आयोजन देश के स्टार्टअप का सबसे बड़ा महाकुंभ है. इसमें कई लोगों ने हिस्सा लिया. यह आयोजन स्टार्टअप करने वालों के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है. पीएम मोदी ने इसमें कई विषयो पर बातचीत की, पीएम मोदी ने स्टार्टअप करने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत लोग ऐसे हैं जो स्टार्टअप लॉन्च करते हैं. राजनीति में भी ऐसा ही होता है. जिसमें भी कई लोगों को बार-बार लॉन्च किया जाता है. लेकिन इसमें फर्क है. यहां लोग ज्यादा प्रयोग करते हैं. जब एक स्टार्टअप लॉन्च नहीं हुआ दूसरे पर काम शुरू कर देते हैं.
स्टार्टअप महाकुंभ 18-20 मार्च से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एपेक्स इंडस्ट्री एसोसिएशन, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। यह उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा समर्थित है।
नए नये उपकरण,ड्रोन से देसी पॉप कैंडी तक PM मोदी ने देखी प्रर्दशनी
दिल्ली के प्रगाति मैदान में स्थित भारत मंडपम में ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ प्रर्दशनी का आयोजन हो रहा है. इस दौरान कई स्टॉल पर पीएम मोदी गये और युवा उद्यमियों से मुलाकात कर प्रोडक्ट के बारे में जानकारी ली.








