
लवन, क्षेत्र के धार्मिक स्थल डमरू में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा जय श्री राम और जय बजरंग बली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया दोपहर को डमरू की गलियों में कीर्तन के साथ एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई


