लवन

भाजपा मंडल लवन द्वारा अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया

( राकी साहू )
भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरे देश में भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस व जन्म शताब्दी वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में भाजपा मंडल लवन के द्वारा स्थानीय साहू धर्मशाला में अटल स्मृति सभा का आयोजन कर श्रद्धेय अटल जी के तैलचित्र में पूजन अर्चन कर व पुष्प अर्पित कर अटल जी को याद किया गया व उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विजय यादव ने श्रद्धेय अटल जी के जीवन में प्राप्त राजनैतिक उपलब्धियों, छतीसगढ़ राज्य निर्माण और अटल जी के सुशासन, राष्ट्रहित में किये गये कार्यों एवं उनके प्रेरक व्यक्तित्व के विषय में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को उपाध्यक्ष रामकुमार साहू नें भी सम्बोधित किया
इस अवसर पर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक गिरधारी वर्मा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विजय यादव, मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, लाहोद मंडल अध्यक्ष रामलाल कुर्रे, नगर अध्यक्ष मीना बार्वे, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, पंकज अग्रवाल, दिलीप बंदे, एस कुमार धीवर, सर्वेन्द्र साहू, पारस ताम्रकार, पार्षद गायेश्वर साहू, मनेन्द्र जायसवाल, चूड़ामणी सिंघम, भावेश तिवारी, दुर्गेश बाजपेयी, रमन साहू, राजेंद्र दुबे, योगेश साहू, गजानन वर्मा, चन्द्रभूषण वर्मा, धनेश टंडन,रोहित साहू, अजय साहू,प्रेमनारायण साहू, विजय साहू, सुमेन्द्र बार्वे, कमलेश वर्मा, थारीचंद्र साहू, फत्तेलाल धीवर, शिवमंगल सिंह चौहान, गेंदलाल सेन, राजेश साहू, मनोहर बंदे सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button