बलौदाबाजार - कसडोल

असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान प्रतिमा को नुकसान

रॉकी साहू बलौदाबाजार- समीपस्त ग्राम पंचायत दतान में कैलाशगढ़ -दतान रोड में स्थित हनुमान मंदिर के हनुमान प्रतिमा को आसामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है । मन्दिर के सरक्षक संतराम निर्मलकर ने बताया कि 26 जनवरी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई है और वहां के हनुमान प्रतिमा को तोड़ दिया गया है ।यह मंदिर ग्राम वासियों के लिए आस्था का केंद्र है प्रत्येक मंगलवार को यहां पूजन किया जाता है तथा हर वर्ष हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान प्रतिमा टूटने से गाँव के सनातनियों के हृदय को आहत पहुंचा है। गांव के लोगों में इस घटना से आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button