
रॉकी साहू– जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उत्पन्न है वहीं लवन भाजपा कार्यकर्ता योगेश साहू ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और बताया कि जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव जी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं उनके मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता और उत्साह से पार्टी के प्रति कार्य करेंगे जगदलपुर बस्तर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यो में और तेजी से कार्य करेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीट बीजेपी के झोली में जायेगा ।






