
लवन – शिव महापुराण कथा के शुभारंभ मौके पर सोमवार को समीपस्त ग्राम बरदा निकाली गई महिलाओं की कलश यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाएं सिर पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ घर से रवाना हुई तथा पूरे गाँव भ्रमण किया। कलश यात्रा में कथा वाचक पं अमित सरस भारती झा रथ में सवार होकर साथ चल रहे थे। कलशयात्रा का कथा स्थल पहुंचने पर शिव महापुराण का पूजन किया गया। कथा के पहले दिन कथावाचक पंडित अमित सरस भारती झा बालोद वाले ने शिव महापुराण के महत्व एवं फल पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से ईश्र्वर की भक्ति की व्याख्या की।शिव महापुराण 12 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगी उक्त जानकारी कथा के मुख्य यजमान कोमल प्रसाद वर्मा तथा दामेश्वर वर्मा ने दी।


