
बलौदाबाजार. जिले के बार नयापारा अभ्यारण में कलेक्टर के एल चौहान एवं डीएफओ मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारियों, और ग्रामीण महिलाएं सहित अन्य लोग मौजूद थे। उन्होंने गीत गाकर, रंगोली बनाकर, और जागरूकता प्रदर्शनी करके मतदाता जागरूकता को बढ़ावा दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदान करने की शपथ ली और लोगों को जागरूक किया। ग्राम वासियों और समुदाय समूहों ने भी जागरूकता रैली निकाली।








