छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री

सीएम के कार्यक्रम में हमला, 25 लोग घायल,4 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय मंगलवार को जशपुर जिले में आयोजित सरहुल महोत्सव में हिस्सा लेने जाने वाले थे। लेकिन सीएम के पहुंचने से पहले ही जहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से लगभग 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर में भर्ती किया गया है।

मधुमक्खियों के इस हमले में पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत भी कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि, सरहुल पूजन कार्यक्रम में हवन के दौरान धुआं उठने से मधुमक्खियां भड़क उठी और लोगों पर हमला कर दिया। सीएम विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है, घटना के समय, डिपू बगीचा में जिले भर से एकत्र हुए आदिवासी समाज के बैगा, हवन पूजन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि हवन के धुएँ से ही मधुमक्खी भड़क गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button